Wednesday, June 10, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

World

चुनाव के बीच ‘Heil Hitler’ लिखकर फंसे कोलंबियाई राष्ट्रपति, वैश्विक स्तर पर मचा हंगामा...

June 9, 2026 Source: Indivox News

चुनाव के बीच ‘Heil Hitler’ लिखकर फंसे कोलंबियाई राष्ट्रपति, वैश्विक स्तर पर मचा हंगामा...
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से बड़े विवाद में फंस गए हैं। उनके द्वारा लिखे गए दो शब्द – ‘Heil Hitler’ – ने देश की राजनीति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दे दिया है। विपक्षी दलों ने इस टिप्पणी को लेकर राष्ट्रपति पेट्रो पर नाजी प्रतीकों और भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। दरअसल, राष्ट्रपति पेट्रो ने एक अखबार के उस लेख को साझा किया था, जिसमें दक्षिणपंथी उम्मीदवार अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला का समर्थन किया गया था। लेख में उन्हें देश में व्यवस्था बहाल करने और पेट्रो सरकार की नीतियों को बदलने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया गया था। इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति ने केवल ‘Heil Hitler’ लिख दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया। कोलंबिया में 21 जून को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच यह विवाद राजनीतिक बहस का प्रमुख मुद्दा बन गया है। सोशल मीडिया पर भी राष्ट्रपति की इस टिप्पणी को लेकर व्यापक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इस घटनाक्रम ने राष्ट्रपति पेट्रो और इजरायल के बीच पहले से चले आ रहे मतभेदों को भी एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने भी राष्ट्रपति पेट्रो की इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। फिलहाल यह विवाद कोलंबिया के चुनावी माहौल में एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा करता दिखाई दे रहा है।