Wednesday, June 10, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

World

अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला, एक साथ कई जगहों पर बरसाए बम; रडार साइट्स निशाने पर...

June 10, 2026 Source: Indivox News

अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला, एक साथ कई जगहों पर बरसाए बम; रडार साइट्स निशाने पर...
US Attacks On Iran: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से लेकर बंदर अब्बास तक कई ठिकानों पर एक साथ हमला करते हुए ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और रडार साइट्स को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर आत्मरक्षा के तहत की गई। अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के लड़ाकू विमानों ने प्रिसिजन हथियारों का इस्तेमाल कर दक्षिणी ईरान में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया। CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है। वहीं, ईरान ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला बताते हुए पलटवार शुरू कर दिया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय को ड्रोन हमलों से निशाना बनाया है। इसके अलावा ईरान ने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का भी दावा किया है। मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालांकि विस्फोटों के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच ईरान ने यह भी दावा किया है कि अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को उसने नहीं गिराया था और अमेरिका ने इसी घटना को बहाना बनाकर सैन्य कार्रवाई की है। ईरानी नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी हमले जारी रहे तो उसका जवाब और अधिक कड़ा होगा।