Wednesday, June 10, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

India

Three Mysterious Death: एक ही परिवार के तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, नोट में सामने आई दर्दनाक सच्चाई...

June 10, 2026 Source: Indivox News

Three Mysterious Death: एक ही परिवार के तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, नोट में सामने आई दर्दनाक सच्चाई...
कर्नाटक के मांड्या जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी प्रभाकर, उनकी पत्नी ज्योति और उनके नवविवाहित बेटे संतोष के रूप में हुई है। ज्योति और संतोष के शव घर के एक कमरे से बरामद हुए, जबकि प्रभाकर का शव उनकी कपड़ों की दुकान में फंदे से लटका मिला। शुरुआत में पुलिस इस घटना को हत्या और आत्महत्या के जटिल मामले के रूप में देख रही थी, लेकिन घटनास्थल से मिले एक सुसाइड नोट ने पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी। जांच में सामने आया कि प्रभाकर भारी कर्ज और निजी वित्त कंपनियों के लगातार दबाव से बेहद परेशान था। उसने अपनी जरूरतों के लिए ऊंची ब्याज दरों पर ऋण लिया था, लेकिन व्यापार में नुकसान होने के कारण वह किस्तें चुकाने में असमर्थ हो गया था। सुसाइड नोट के अनुसार, आर्थिक संकट और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर प्रभाकर ने पहले अपनी पत्नी ज्योति और इकलौते बेटे संतोष की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपनी दुकान पहुंचा और वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि संतोष की शादी महज डेढ़ महीने पहले हुई थी। घटना की रात उसकी पत्नी घर के दूसरे हिस्से में सो रही थी और उसे इस दर्दनाक वारदात की भनक तक नहीं लगी। अगले दिन सुबह जब वह अपनी सास को जगाने पहुंची, तब इस भयावह घटना का खुलासा हुआ। मांड्या जिले की एसपी शोभारानी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।