Friday, June 12, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

India

‘पीएम मोदी और अभिजीत दीपके की अमेरिका में हुई थी गुप्त मुलाकात…,’ संजय राउत के दावे से मचा सियासी बवाल...

June 11, 2026 Source: Indivox News

‘पीएम मोदी और अभिजीत दीपके की अमेरिका में हुई थी गुप्त मुलाकात…,’ संजय राउत के दावे से मचा सियासी बवाल...
शिवसेना (उद्धव गुट) के राज्यसभा सांसद संजय राउत के एक बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। राउत ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अमेरिका में एक गुप्त मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें ऐसी तस्वीरें भेजी हैं, जिनमें दोनों की बैठक होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कोई सीधा आरोप नहीं लगा रहे हैं, बल्कि उनके पास जो जानकारी पहुंची है, उसी के आधार पर वह इसकी सत्यता की जांच कर रहे हैं। गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि उन्हें हाल ही में कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वे अमेरिका में हुई प्रधानमंत्री मोदी और अभिजीत दीपके की मुलाकात से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि इसके बाद ही दीपके भारत लौटे। साथ ही उन्होंने पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे आंदोलनों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि राज्य के राजनीतिक दल खुद संघर्ष करने में सक्षम हैं। वहीं, संजय राउत के इस दावे पर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की किसी मुलाकात के बारे में कुछ नहीं जानते हैं और संभव है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें एआई से बनाई गई हों। दीपके ने कहा कि वह एक सामान्य छात्र हैं और प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए उनकी मुलाकात होना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनका आंदोलन पूरी तरह स्वतंत्र है और उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, हालांकि कोई दल उनका समर्थन करना चाहता है तो वह इसके लिए स्वतंत्र है।