Friday, June 19, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

Sports

IND vs AFG 1st ODI: गिल की मैच जिताऊ पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर बनाई बढ़त...

June 13, 2026 Source: Indivox News

IND vs AFG 1st ODI: गिल की मैच जिताऊ पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर बनाई बढ़त...
IND vs AFG 1st ODI: गिल की मैच जिताऊ पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर बनाई बढ़त...
IND vs AFG 1st ODI: गिल की मैच जिताऊ पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर बनाई बढ़त...
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की ऐतिहासिक वनडे सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में बारिश के कारण मैच को 25-25 ओवर का कर दिया गया था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 194 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल भारत की जीत के सबसे बड़े नायक रहे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 84 रन बनाए और अंत तक क्रीज पर टिके रहे। उनके साथ केएल राहुल ने भी संयमित पारी खेलते हुए 39 रन बनाकर नाबाद वापसी की। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए अहम साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। ईशान किशन ने 34 रन, जबकि रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने क्रमशः 12 और 16 रन का योगदान दिया। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में ही अफगानिस्तान को तीन बड़े झटके दिए थे, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अकेले दम पर टीम को संभाला। गुरबाज ने मात्र 51 गेंदों में 102 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 27 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 26 रन बनाए। भारत की ओर से वनडे डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। वहीं अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जहां भारत सीरीज जीतने और अफगानिस्तान वापसी करने के इरादे से उतरेगा।