Monday, June 15, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

World

स्लोवाकिया में अनोखे अंदाज में हुआ PM मोदी का स्वागत, कई देशों में प्रचलित है यह रिवाज..

June 15, 2026 Source: Indivox News

स्लोवाकिया में अनोखे अंदाज में हुआ PM मोदी का स्वागत, कई देशों में प्रचलित है यह रिवाज..
स्लोवाकिया में अनोखे अंदाज में हुआ PM मोदी का स्वागत, कई देशों में प्रचलित है यह रिवाज..
स्लोवाकिया में अनोखे अंदाज में हुआ PM मोदी का स्वागत, कई देशों में प्रचलित है यह रिवाज..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर रविवार शाम स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। खास बात यह रही कि स्लोवाक रीति-रिवाज के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी को ब्रेड और नमक भेंट किए गए, जिन्हें वहां सम्मान, सद्भावना और आतिथ्य का प्रतीक माना जाता है। स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। वर्ष 1993 में स्लोवाकिया के स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद यह पहला मौका है, जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इस देश का दौरा किया है। ब्रातिस्लावा पहुंचने के बाद होटल के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान "मोदी-मोदी" और "भारत माता की जय" के नारे भी लगाए गए। पारंपरिक स्वागत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रेड और नमक की यह परंपरा स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वहां के लोगों द्वारा मित्रता, सद्भावना और आपसी सम्मान को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है। जानकारी के अनुसार, स्लोवाकिया और अन्य स्लाव देशों में किसी सम्मानित अतिथि का ताजा ब्रेड और नमक से स्वागत करना मेहमाननवाजी का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा केवल स्लोवाकिया तक सीमित नहीं है, बल्कि रूस, यूक्रेन, पोलैंड और सर्बिया जैसे कई पूर्वी यूरोपीय देशों में भी लंबे समय से प्रचलित है। इन देशों में ब्रेड और नमक के साथ अतिथि का स्वागत सम्मान, मित्रता और शुभकामनाओं का विशेष प्रतीक माना जाता है।