Thursday, June 18, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

India

स्टैनफोर्ड में सुंदर पिचाई को छात्रों के विरोध का सामना, गाजा से जुड़ा मामला...

June 16, 2026 Source: Indivox News

स्टैनफोर्ड में सुंदर पिचाई को छात्रों के विरोध का सामना, गाजा से जुड़ा मामला...
अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित 2026 बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान Google के CEO सुंदर पिचाई को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। पिचाई अपने पूर्व विश्वविद्यालय में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे थे, लेकिन उनके संबोधन की शुरुआत होते ही कुछ छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कई छात्र फिलिस्तीनी झंडे और बैनर लेकर अपनी सीटों से उठकर बाहर निकल गए। इस दौरान ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे भी लगाए गए और कुछ छात्रों ने विरोध के प्रतीक के रूप में पारंपरिक फिलिस्तीनी स्कार्फ ‘केफिया’ पहन रखा था। बताया जा रहा है कि करीब 200 छात्रों ने पिचाई के भाषण के दौरान वॉकआउट किया। स्टैनफोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय के 135वें कमेंसमेंट समारोह में 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे, जिनमें लगभग 3,600 छात्र थे। विरोध कर रहे छात्रों का आरोप है कि Google और उसकी मूल कंपनी Alphabet Inc. की कुछ तकनीकी सेवाओं का इस्तेमाल इजरायल की सरकारी एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है, जिससे गाजा की स्थिति और गंभीर हुई है। छात्र विशेष रूप से Google के 1.2 अरब डॉलर के ‘प्रोजेक्ट निम्बस’ का विरोध कर रहे हैं। यह परियोजना क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी है, जिसे Google और Amazon मिलकर इजरायली सरकार को उपलब्ध करा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर छात्रों ने सुंदर पिचाई की मौजूदगी में विरोध जताया और फिलिस्तीन के समर्थन में वॉकआउट कर अपना असंतोष दर्ज कराया।