Friday, June 19, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

India

छत्तीसगढ़ में वन प्रशासन को मजबूत करने की पहल

June 18, 2026 Source: Indivox News

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IFS अधिकारियों का स्थानांतरण रायपुर, 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी इस आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना तथा वन प्रबंधन, संरक्षण एवं विकास कार्यों में गति लाना बताया गया है। स्थानांतरण सूची में प्रमुख रूप से श्री राजेश कुमार चंदेल, श्री आलोक कुमार तिवारी, श्री राम अवतार दुबे एवं श्री विवेकानंद झा जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई पदस्थापनाओं के तहत कुछ अधिकारियों को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय), वन विकास निगम, क्षेत्रीय महाप्रबंधक तथा अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया है। वन विभाग के इस प्रशासनिक बदलाव से राज्य में वन संरक्षण, जलवायु परिवर्तन प्रबंधन तथा विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Documents