Tuesday, June 23, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

World

BRICS NSA Meet: डोभाल बोले- दुनिया के लिए BRICS की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण...

June 23, 2026 Source: Indivox News

BRICS NSA Meet: डोभाल बोले- दुनिया के लिए BRICS की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली में आयोजित 16वीं ब्रिक्स (BRICS) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया कई संघर्षों और अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रही है, ऐसे में BRICS जैसे मंच की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। बैठक के दौरान अजीत डोभाल ने अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए समझौते (MoU) का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का फिर से खुलना एक सकारात्मक कदम है, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन में आने वाली बाधाएं कम होंगी और उर्वरक तथा रसायन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपूर्ति की स्थिति बेहतर हो सकेगी। एनएसए डोभाल ने कहा कि BRICS देशों के प्रतिनिधि अलग-अलग महाद्वीपों और क्षेत्रों से आते हैं और अपने साथ विविध अनुभव लेकर इस मंच पर पहुंचते हैं। यही वजह है कि इस समूह की दुनिया में एक विशेष और प्रभावशाली भूमिका है। उन्होंने यह भी कहा कि पारंपरिक वैश्विक व्यवस्थाएं कई मोर्चों पर कमजोर पड़ती दिखाई दे रही हैं। ऐसे समय में BRICS शांति, सहयोग और विकास के सिद्धांतों पर आधारित एक मजबूत गठबंधन के रूप में उभर रहा है। दिल्ली में आयोजित इस बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी समेत कई देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में नई सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक सहयोग को मजबूत बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।