Monday, June 29, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

India

मोदी सरकार में बड़ा बदलाव! 6 मंत्री हट सकते हैं, वित्त मंत्रालय में भी हो सकता है फेरबदल

June 29, 2026 Source: Indivox News

**Modi Cabinet Reshuffle:** संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले केंद्र की मोदी सरकार में बड़े मंत्रिमंडलीय फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी टीम में व्यापक बदलाव कर सकते हैं। चर्चा है कि छह मौजूदा मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है, जबकि नौ नए चेहरों को सरकार में शामिल करने की तैयारी है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम संभावित बदलावों की सूची में शामिल है। बताया जा रहा है कि शिक्षा से जुड़े विवादों, राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक जरूरतों को देखते हुए इन मंत्रालयों में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा सहकारिता राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन के भी मंत्रिमंडल से बाहर होने की चर्चा है। सबसे बड़ी चर्चाओं में वित्त मंत्रालय भी शामिल है। सूत्रों का दावा है कि वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मंत्रालय बदला जा सकता है। उनकी जगह पूर्व आरबीआई गवर्नर और वर्तमान में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास को वित्त मंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इस पर भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, नए चेहरों में अनुराग ठाकुर, अरुण गोविल, श्रीकांत शिंदे, तरुण चुग, वीडी शर्मा और संजय दीना पाटिल सहित कुछ अन्य नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा, विपक्षी दलों से भाजपा में शामिल हुए कुछ सांसदों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि संसद के मानसून सत्र से पहले इन बदलावों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।