Tuesday, July 28, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

India

साइबर ठगी की रकम से गोल्ड खरीदने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

July 28, 2026 Source: Indivox News

साइबर ठगी की रकम से गोल्ड खरीदने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
साइबर ठगी की रकम से गोल्ड खरीदने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने साइबर ठगी की राशि से सोने के सिक्के खरीदकर दो ज्वेलर्स से लाखों की धोखाधड़ी की थी। आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपए से ज्यादा का 12 ग्राम सोने के सिक्के बरामद किए गए हैं। भौगोलिकसंदर्भ पढ़िए पूरी खबर आरोपियों ने टिकरापारा थाना क्षेत्र के श्री ओम शांति ज्वेलर्स और अजय ज्वेलर्स में धोखाधड़ी की थी। 18 जुलाई को दो आरोपी श्री ओम शांति ज्वेलर्स में पहुंचे और 7 ग्राम का 99 हजार 900 रुपए का सिक्का लेकर JAGDAMBA TC के यूपीआई आईडी पेमेंट किया, लेकिन वह राशि 20 जुलाई को बैंक की ओर से फ्रीज कर दी गई, तब ज्वेलर्स को पता चला कि वह राशि साइबर धोखाधड़ी से संबंधित है, इसलिए फ्रीज कर दी गई, जिसके बाद ज्वेलर्स ने शिकायत दर्ज कराई।केस दर्ज कर टीम ने शुरु की जांच इसी तरह आरोपियों ने 17 जुलाई को अजय ज्वेलर्स में सोने का सिक्का खरीदकर JAGDAMBA TC के यूपीआई के जरीए पेमेंट किया। 20 जुलाई को ज्वेलर्स की 1,99,440 की राशि बैंक की ओर से विवादित होने के कारण फ्रीज कर दी गई। दोनों मामलों की शिकायत के बाद टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 676/26, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस और अपराध क्रमांक 677/26, धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। जांच में हुआ बड़ा खुलासा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने जब आरोपियों के मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी, बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी माध्यमों की जांच की तो पता चला कि उन्होंने साइबर ठगी से हासिल किए राशि का उपयोग सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के खरीदने में की। तीन आरोपी गिरफ्तार इसी दौरान टीम मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों मनजीत मंडल निवाली कांकेर, शाहिल नेताम और आयुष साहू निवासी रायपुर को पकड़ लिया। तीनों आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम सोने के सिक्के जब्क किए गए, जिसकी कीमती लगभग 1,80,000 रूपये आंकी गई। फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई में जूट गई है।