Saturday, August 8, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

India

तरौद चौक हादसा: पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की

August 7, 2026 Source: Indivox News

तरौद चौक हादसा: पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की
जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तरौद चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनीष मरावी निवासी किरारी गांव के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।