Tuesday, September 15, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

Politics

6 अक्टूबर को वोटिंग, नगांव उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी

September 15, 2026 Source: Indivox News

6 अक्टूबर को वोटिंग, नगांव उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी
कांग्रेस ने असम की नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा को उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दी. कांग्रेस ने असम की नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी ने सोमवार को उनके नाम का ऐलान किया. नगांव में 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नगांव संसदीय क्षेत्र से आगामी लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है. सिबामोनी बोरा इससे पहले नगांव जिले की बटद्रवा विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं. उन्होंने 2021 से 2026 तक इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे से खाली हुई सीट नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत कांग्रेस के तत्कालीन सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद पड़ी. बोरदोलोई ने असम विधानसभा चुनाव से पहले मार्च में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया था. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था. बाद में प्रद्युत बोरदोलोई ने BJP के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर विधायक बने. अब कांग्रेस ने नगांव में अपनी पुरानी पकड़ बरकरार रखने के लिए पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा पर दांव लगाया है. उपचुनाव के लिए मतदान 6 अक्टूबर को होने के साथ ही नतीजे 9 अक्टूबर को सामने आएंगे. बता दें कि इस सीट पर बीजेपी ने पूर्व IAS अधिकारी देबाशीष शर्मा को मैदान में उतारा है. खास बात ये है कि शर्मा ने 3 सितंबर को ही जिला कमिश्नर से पद से अपनी मर्जी से सेवानिवृत्ति ली और 8 सितंबर को वे बीजेपी में शामिल हुए. जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें उपचुनाव का टिकट मिल गया. अगर शर्मा की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने अंग्रेजी में साहित्य में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने पब्लिक रिलेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की. 1992 में असम सिविल सर्विस में शामिल हुए थे देबाशीष साल 1992 में देबाशीष असम सिविल सर्विस में शामिल हुए. उनकी पहली पोस्टिंग बारपेटा में हुई और अपने प्रशासनिक सफर में उन्होंने बहुत अहम जिम्मेदारियां संभालीं. वे असम के तत्कालीन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिन्हा के विशेष अधिकारी और मुंबई में असम भवन के डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर भी रहे हैं. इसके अलावा, देबाशीष ने गुवाहाटी नगर निगम के कमिश्नर और मोरीगांव के जिला कमिश्नर के पद पर भी काम किया है. और नगांव में जिला कमिश्नर रहते हुए उन्होंने स्वैच्छिक रिटारयमेंट लिया. प्रशासनिक सेवाओं के अलावा देबाशीष एक कैंसर देखभाल संस्था 'दीपशिखा' के संस्थापक चेयरमैन और ट्रस्टी भी हैं. करीब तीन दशक के प्रशासनिक अनुभव के साथ अब देबाशीष अपना सियासी सफर शुरू करने जा रहे हैं क्यों हो रहा नगांव में उपचुनाव? जिस नगांव सीट पर देबाशीष को टिकट मिला है, वहां 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से प्रद्युत बोरदोलोई ने जीत हासिल की थी. लेकिन बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए और विधानसभा चुनाव में दिसपुर से जीत हासिल की. जिसके कारण नगांव सीट पर अब उपचुनाव होना है. इस सीट पर 6 अक्टूबर को चुनाव होना है और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.