Thursday, September 24, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

India

मंदार पर्वत पर छह युवकों की करतूत? वायरल वीडियो की पुलिस जांच शुरू

September 24, 2026 Source: Indivox News

मंदार पर्वत पर छह युवकों की करतूत? वायरल वीडियो की पुलिस जांच शुरू
बिहार के बांका जिले के मशहूर मंदार पर्वत पर एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में कुछ युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करते और मारपीट की कोशिश करते दिख रहे हैं. जमुई की घटना के बाद अब बिहार को शर्मसार करने वाला एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खास बात तो ये है कि वीडियो बिहार के बांका के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत का है. इस वीडियो में कुछ मनचले युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसपर कार्रवाई की है. हालांकि यह वीडियो 21 दिन पुराना है. वीडियो में 3 सितंबर की तारीख दिख रही है लेकिन यह हाल-फिलहाल में वायरल हुआ है. पुलिस को यह वीडियो 22 सितंबर को मिला, जिसके बाद पुलिस ने इसका सत्यापन कर कार्रवाई की. * वायरल वीडियो में क्या है * वीडियो बिहार के बांका स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत का है. वीडियो में एक युवक युवती का हाथ मरोड़ता और उसके साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है. वीडियो में आरोपी के हाथ में चप्पल दिख रही है और वह मारपीट की कोशिश कर रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि इसे 'हम करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी सरकारी वर्दी' गाने की लाइन पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि इस मामले में छह अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. FIR के मुताबिक, 22 सितंबर को लगभग 2:45 बजे सोशल मीडिया सेल के माध्यम से थाना अध्यक्ष को व्हाट्सऐप पर यह वीडियो मिला. वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देश पर वीडियो की पुष्टि और जांच के लिए पंकज कुमार झा पुलिस बल के साथ मंदार पर्वत पहुंचे. * आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस * पुलिस के मुताबिक, लगभग 3 बजे पुलिस टीम मंदार पर्वत पहुंची और वायरल वीडियो का सत्यापन किया. वीडियो मंदार पर्वत का ही पाया गया. FIR में कहा गया है कि वीडियो में छह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. * BNS की धाराओं के तहत FIR * फिलहाल पुलिस टीमें वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान में जुट गई है. आसपास पूछताछ की जा रही है. हालांकि, FIR दर्ज होने तक किसी की भी पहचान साफ नहीं हो पाई थी. बौंसी थाना अध्यक्ष ने बताया कि बौंसी थाना में BNS की धारा 74, 75, 76, 3(5) और IT एक्ट 2000 की धारा 66E और 67A के तहत मामला दर्ज किया गया है. मंदार पर्वत जैसे मशहूर पर्यटन स्थल पर ऐसी घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाती है. पुलिस अब वीडियो के आधार पर आपोपी लड़कों की पहचान में जुट गई है. वायरल वीडियो के आधार पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.