Thursday, October 22, 2026 English edition
Indi Vox News Indi Vox News

Every Voice Matters

Chhattisgarh

जगदलपुर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए मंच, बैठक और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

October 22, 2026 Source: Indivox News

जगदलपुर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए मंच, बैठक और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
जगदलपुर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए मंच, बैठक और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एकदिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। श्री कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, महापौर श्री संजय पाण्डे, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।