खम्हरिया में पुलिस की कार्रवाई, 15 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त
भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पैकेटों में रखी हेरोइन और रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। …